मुख्य समाचार

सिरमौर : सचिना शर्मा का हुआ इकोनॉमिक्स के सहायक प्रोफेसर में चयन

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

कहते हैं कि मंजिलें केवल उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है | इसी वाक्य को सही साबित किया है अपने पैतृक गांव बाहनार, दराबलि पंचायत की होनहार, काबिल लड़की सचिना शर्मा ने। आप को बता दें कि सचिना शर्मा का चयन इकोनॉमिक्स के सहायक प्रोफेसर के रूप में हुआ है। सचिना की इस कामयाबी से इनके ससुराल तथा मायके दोनों जगह खुशी की लहर है। सचिना के पिता देवदत्त शर्मा तथा माता लता शर्मा एक मेहनती किसान दंपति है। बताते चले कि सचिना के दो भाई बहन और भी है जिनमे से बड़ा भाई शास्त्री तथा बड़ी बहन कला अध्यापक के पद पर कार्यरत है। पिता देवदत्त ने खेतों में मेहनत कर अपने बच्चों को खूब पढ़ाया है और आज इनके ये होनहार बच्चे इनका तथा इलाके का नाम रोशन कर रहे है। आप को यह भी बता दें कि सचिना के चाचा मोहन दत्त शर्मा प्रशासनिक सेवा में कार्यरत है। सचिना ने सबसे पहले बतौर लेक्चरर इकोनोमिक्स रा० व० मा० पा० हरिपुरधार में जॉइन किया था तथा वर्तमान में वह नाहन शिक्षा खंड में इसी पद पर कार्यरत थी। उनकी इस उपलब्धि पर समस्त क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

6 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

16 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago