राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पबीयाना व आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में आयोजित खंड स्तरीय गणित ओलिंपियाड एवं विज्ञान मे विभिन्न प्रतियोगिताओ मे उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। इस विद्यालय की कुमारी कनिका ने जहा गणित ओलम्पियाड मे प्रथम स्थान पाया वही कनिका व आरुशी की जोड़ी ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया, गर्जन व लवीश ने गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार पर कब्जा किया। इसके अतिरिक्त कनिष्ठ वर्ग मे अश्वनी ठाकुर ने गणित प्रतियोगिता मे विद्यालय के लिए द्वितीय पुरस्कार अर्जित किया। विद्यार्थियो की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रशासन विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष देश राज ठाकुर तथा ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर ने गणित शिक्षक सूरेश चौहान व विज्ञान स्नातक शिक्षिका अलका भलेईक की भरपूर प्रशंसा की तथा आशा व्यक्त की कि इस परिणाम से अन्य विद्यार्थियो को आगामी प्रतियोगिताओ में ओर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी। कार्यकारी प्रधानाचार्य ने बताया कि दूर दराज के इस विद्यालय में विद्यालय शैक्षणिक गतिविधियों के अतिरिक्त खेल कूद प्रतियोगिताओं में भी उम्दा प्रदर्शन करते आए है।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…