अपराध /दुर्घटना

रामपुर : ज्यूरी में फिर बरामद हुई चरस, दो व्यक्ति गिरफ्तार

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

पुलिस उपमंडल रामपुर के अंतर्गत ज्यूरी चौकी के तहत एक बार फिर चरस तस्करी का मामला सामने आया है। बीती देर रात इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक 51 व 47 वर्षीय दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 25 व 29 के तहत मामला दर्ज कर दिया है। एसडीपीओ रामपुर शिवानी महला ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बीती रात ज्यूरी चौकी के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार की अगुवाई में पुलिस दल गश्त पर था। इस दौरान ट्रैफिक नाके में एक वाहन एचपी25ए5211 को पूछताछ के लिए रोका गया। पुलिस पूछताछ में वाहन में सवार दोनों व्यक्ति घबरा गए, जिसके बाद उनकी तलाशी में 307 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान 51 वर्षीय विद्या राम पुत्र स्वर्गीय पाल सुख गांव व डाकघर शोंग तहसील सांगला जिला किन्नौर व मंगलदास पुत्र मौजी राम गांव सिकासेर डाकघर सरपारा तहसील रामपुर जिला शिमला उम्र 47 वर्ष के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

2 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

3 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

4 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

4 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

4 hours ago