मुख्य समाचार

धर्मशाला : धर्मशाला में मैच के दिन चाक चौबंद कानून व्यवस्था

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),  

कांगड़ा जिला प्रशासन ने धर्मशाला में 17 और 19 मई को होने वाले आईपीएल मैचों के मद्देनजर शहर में चाक चौबंद कानून व्यवस्था, सुचारू यातायात प्रवाह और उचित भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। बेहतर व्यवस्था के लिए प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से फुलप्रूफ योजना बनाई है तथा शहर को सेक्टर में बांट कर हर सेक्टर की निगरानी के लिए अधिकारियों की डियूटी लगाई गई है। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने दोनों मैचों के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों की अंतिम रूप से समीक्षा के लिए मंगलवार को प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री भी बैठक में उपस्थित रहीं। बता दें, धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 17 और 19 मई को आईपीएल के दो मैच खेले जाने हैं, जिनमें 17 मई को पंजाब और दिल्ली तथा 19 मई को पंजाब और राजस्थान की टीमों के बीच मुकाबला होगा। जिलाधीश ने मैच वाले दिन स्टेडियम समेत पूरे शहर में सुचारू तथा शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शहर में महत्वपूर्ण जगहों पर पार्किंग स्थल चिन्हित किए हैं। उन्होंने सेक्टर प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे पुलिस द्वारा चिन्हित पार्किंग स्थलों पर लाइट्स, सीसीटीवी कैमरे तथा शौचालयों की पूर्ण व्यवस्था चेक कर लें। डॉ. निपुण जिंदल ने किसी आपात स्थिति की दृष्टि से आपदा प्रबंधन की तैयारियों को भी जांचा। इसे लेकर सभी संबंधित अधिकारियों की संयुक्त मॉक ड्रिल पहले ही आयोजित कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मैच के दौरान स्टेडियम तथा उसके समीप स्वास्थ्य विभाग की 4 एंबुलेंस तैनात रहेंगी। स्टेडियम में आपदा प्रबंधन को लेकर कंट्रोल रूम बनेगा, जिसमें आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिलाधीश ने बताया मैच के दिन दाड़ी तथा अचीवर्स हब स्कूल परिसर के समीप से क्रिकेट स्टेडियम के लिए शटल बस सेवा मुहैया होगी। इसके लिए 4 गाडियां तैनात रहेंगी।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मैच देखने के लिए आने वाले लोगों के लिए वाहनों से शहर में प्रवेश तथा निकासी की पूर्ण योजना बनाई है। शहर में कांगड़ा, गग्गल की ओर से चैतड़ू-शीला रोड़ से प्रवेश और धर्मशाला से वाया सकोह निकासी की व्यवस्था रहेगी। दाड़ी और जोरावर में पार्क गाडियां शाम को वापिस शीला चौक से होकर पालमपुर व चैतड़ू-शीला रोड़ से प्रस्थान कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि शहर में करीब 3 हजार वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल चिन्हित किए गए हैं। पुलिस प्रशासन आवश्यकता के अनुरूप इन स्थलों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था करेगा। छोटे वाहनों के लिए पार्किंग स्थल दाड़ी मैदान,स्टेडियम के समीप फुटबाल मैदान, पुलिस मैदान, डीआईजी तथा डीसी कार्यालय पार्किंग तथा अचीवर्स हब स्कूल मैदान बनाए गए हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कोर्ट कॉम्पलेक्स, फॉरेस्ट कार्यालय परिसर, चीलगाड़ी रोड़ तथा मैकलोडगंज बाइपास रोड़ पर स्थान चिन्हित किए गए हैं। बसों के लिए जोरावर स्टेडियम में पार्किंग व्यवस्था रहेगी। चंबी तथा मैकलोडंगज की ओर से धर्मशाला आने वाले वाहन मैक्सीमस मॉल-डीसी आफिस रोड़ पर चलेंगे, वहीं वापसी के लिए चीलगाड़ी-सर्किट हाउस-मैक्सीमस मॉल रोड़ से प्रस्थान करेंगे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी रोहित राठौर, एएसपी हितेश लखनपाल समेत पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

5 hours ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

5 hours ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

5 hours ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

5 hours ago

बिलासपुर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में पिता-पुत्र से मारपीट, दो व्यक्तियों पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…

5 hours ago