मुख्य समाचार

रामपुर : रामपुर, निरमंड के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को अघोषित कटों से मिलेगी निजात

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),  

शिमला जिले के रामपुर और कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को अब बिजली के अघोषित कटों और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। दशकों से विद्युत संबंधि समस्याओं से जूझ रहे उपभोक्ताओं को सुचारू विद्युत आपूर्ति उपलब्ध होगी। दोनों उपमंडलों में विद्युत आपूर्ति कर रहे नोगली सब स्टेशन में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। अब हजारों लोगों को बिजली की लो वोल्टेज और अघोषित कटों की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। गौर हो कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद नोगली के अधीन 66/22 केवी 10 एमवीए सब स्टेशन से ओवर लोडिंग के चलते इस स्टेशन से विद्युतिक्रित इलाकों में जो पावर कट लगते थे, उससे निजात दिलाने के लिए एक अतिरिक्त 10 मेगावोल्ट एम्पीयर का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इस ट्रांसफार्मर को नो लोड पर सफलतापूर्वक चार्ज कर दिया गया है। अब इस स्टेशन की क्षमता 20 एमवीए हो गई है, जिससे चलते अब नगर परिषद रामपुर के डकोलढ़, शिंगला, लालसा, दत्तनगर, तकलेच पंचायत, नरैण बाहली क्षेत्र और निरमंड उपमंडल की 32 पंचायतों में बिजली के अघोषित कट, लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। इस ट्रांसफार्मर को मौजूदा तंत्र से जोडऩे की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राज्य विद्युत परिषद ने 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर स्थापित करने पर पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च की है। अब विद्युत आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हजारों लोगों को हमेशा के लिए बिजली संबंधि समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद विद्युत प्रणाली उपमंडल नोगली के सहायक अभियंता अरुण शर्मा ने बताया कि परिषद ने नोगली सब स्टेशन में 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया है, जिस पर करीब पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। अब स्टेशन से विद्युतिक्रित क्षेत्रों में बिजली की समस्या नहीं होगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

13 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

15 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

18 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

4 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

4 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 days ago