मुख्य समाचार

सिरमौर : कौशल विकास निगम देगा सिरमौर के 80 युवाओं को निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण  

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

सिरमौर जिला में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा सी-डैक के माध्यम से 80 युवाओं को विभिन्न कोर्सांे में निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। एडवांस कोर्स इन साईबर सेक्यूरिटी, एडवांस कोर्स ऑन इंडस्ट्रियल एण्ड रोबोटिक्स तथा एडवांस कोर्स ऑन डाटा साईंस एण्ड एनेलेटिक्स सहित इन तीन निशुल्क कोर्सों की समयावधि तीन माह की रहेगी। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम, सिरमौर की जिला समन्वयक मोनिका ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निगम द्वारा युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से निगम द्वारा इन आवासीय प्रशिक्षणों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एडवांस कोर्स इन साईबर सेक्यूरिटी के लिए प्रार्थी की शैक्षिक योग्यता बी.ई., बी.टैक., बीसीए, बी.साईंस आईटी, एमसीए तथा एम.एससी. आईटी तथा एडवांस कोर्स ऑन इंडस्ट्रियल एण्ड रोबोटिक्स के लिए योग्यता बी.ई., बी.टैक.,एम.एससी. बी.एससी. तथा एडवांस कोर्स ऑन डाटा साईंस एण्ड एनेलेटिक्स के लिए बी.ई., बी.टैक.,एम.एससी. बीएससी, बीसीए अथवा एमसीए होनी होनी चाहिए। जिला समन्वयक ने कहा कि पात्र प्रार्थी इन आवासीय कोर्सों की विस्तृत जानकारी 19 मई 2023 तक दूरभाष न. 8580727113 अथवा 7018680109 प्राप्त कर सकते है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

5 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

23 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

24 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

24 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago