शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
नगर निगम के महापौर और उपमहापौर को एडीसी शिवम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 34 पार्षद को शपथ दिलाई गाई | इस मौके पर कमिश्नर और शिक्षा मंत्री, पंचायती राज मंत्री, उद्योग मंत्री और शहरी विधायक हरिश जनार्था भी मौजूद रहे | उसके बाद चुनाव के द्वारा महापौर और उपमहापौर को चुना गया | ऐसे में मुख्यमंत्री के मित्र सुरेन्द्र चौहान (गुडु) को महापौर की जिमेदारी दी गई वहीं उमा कौशल को उपमहापौर बनाया गया | ऐसे में बहुत से कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे लेकिन वहीं मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के समय मीडिया कर्मियों के साथ कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओ ने धक्का मुक्की शुरू कर दी | ऐसे में पुलिस विभाग द्वारा भी कॉप्रेट नहीं किया गया जिसके बाद शिमला मीडिया ने इस कार्यक्रम को वॉकआउट कर दिया | उसके बाद महापौर द्वारा आज अपने कार्यालय को संभाला गया है लेकिन उपमहापौर द्वारा अपने कार्यालय संभालने से इंकार कर दिया | इंकार करने की वजह उपमहापौर का कार्यालय को बदल कर दूसरी जगह शिफ्ट करना रहा | ऐसे में कही न कही ना कांग्रेस के अंदर टकरार दिखती नजर आ रही है |
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से चोरी की एक हैरान कर देने वाली…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल में साइबर ठगी का बड़ा जाल, छह साल में 390 करोड़ रुपये…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…
ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…
(ब्यूरो रिपोर्ट ). जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…