मुख्य समाचार

सिरमौर : यौन, एड्स, टीवी तथा हेपेटाइटिस रोगों की जांच के लिए चलेगा विशेष अभियान

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता)

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज यहां जिला में यौन, एडस, टी.वी तथा हेपेटाइटिस रोगों की जांच के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में 15 मई से 14 जून, 2023 तक विशेष अभियान चलाकर यौन, एडस, टी.वी तथा हेपेटाइटिस रोगों की जांच आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन, अकाल नशा मुक्ति केन्द्र बडू साहिब, समाधान नशा मुक्ति केन्द्र पांवटा साहिब, उमंग नशा मुक्ति केन्द्र कालाअंब तथा जीवन ज्योति नशा मुक्ति केन्द्र सैनवाला में की जाएगी जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच टीमों का गठन कर लिया गया है। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस अभियान के सफल क्रियान्वयन में अपनी रचनात्मक भूमिका अदा करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अजय पाठक, डॉ. नवीन गुप्ता, डॉ. वीना सांगल, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरमौर सुनील शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

19 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago