मुख्य समाचार

सिरमौर: 10 मई से 16 मई तक मतदाता सूचियाँ निरीक्षण हेतु उपलब्ध-सुमित खिमटा

सिरमौर (हेमंत चौहान/संवाददाता)

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जानकारी दी कि जिला में फोटोयुक्त मतदाता सूचि मतदान केन्द्रों के लिए नियुक्त सभी बूथ लेवल अधिकारियों तथा सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एस0डी0एम0) के कार्यालयों में जन साधारण के निरीक्षण के लिए 10 मई से 16 मई 2023 तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने जिला के सभी पात्र मतदाताओं से आहवान किया कि वे अन्तिम रुप से प्रकाशित मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अपने मतदान केन्द्र के बूथ स्तर अधिकारियों तथा सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एस०डी०एम०) के कार्यालय से अवश्य कर लें ताकि आगामी निर्वाचनों के दौरान मतदाता लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस जिला के पांचो विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों, 55-पच्छाद, 56-नाहन, 57-रेणुकाजी, 58-पॉवटा साहिब व 59-शिलाई में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 01 अप्रैल, 2023 की अर्हता तिथि के आधार पर पूर्ण कर लिया गया है तथा फोटोयुक्त मतदाता सूचियाँ 10 मई , 2023 को अंतिम रुप से प्रकाशित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अन्तिम रुप से प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के अनुसार अब इस जिला में कुल 397356 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें से 207082 पुरुष मतदाता तथा 190274 महिला मतदाता है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों में कोई भी व्यक्ति अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि इन्टरनेट वेबसाईट  “http://www.ceohimachal.nic.in”   में भी कर सकता हैं और यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम इन सूचियों में सम्मिलित होने से रह गया हो या कोई अशुद्धि हो, तो वह सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एस.डी.एम.) के कार्यालय या बूथ लेवल अधिकारी के पास प्रारुप 6, 7 व 8 जो भी समुचित हो पर आवेदन कर सकता है अथवा भारत निर्वाचन आयोग के NVSP Portal व VHA (Vpter Help Line Mobile App) पर online  भी आवेदन किया जा सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

17 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

20 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago