भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
विकास खंड भरमौर के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गरोला में आज डिजिटल ट्रांजैक्शन कैंप का आयोजन पंचायत स्तर पर किया गया | कैंप की अध्यक्षता समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी विकासखंड भरमौर ने की, जिसमें हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक व हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक गरोला और संजय कुमार एरिया कोऑर्डिनेटर विकासखंड भरमौर डीजल ट्रांजैक्शन कैंप के बारे में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को जानकारी प्रदान की, जिसमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री समाजिक सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, डिजिटल माध्यम से लेनदेन आदि विषय पर चर्चा की | क्योंकि दैनिक जीवन में इसका बड़ा महत्व है | पंचायत सचिव सिलाई अध्यापिका ने भी महिलाओं से एकजुट होकर पंचायत में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की व अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड या पिन को किसी के साथ शेयर बिल्कुल न करने का आग्रह किया |
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…