राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
नशामुक्ति के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए कलगीधर ट्रस्ट द्वारा आज नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस आयोजन में इटरनल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और गीतों की प्रस्तुति करके लोगों को जागरूक किया। यह नाटक राजगढ़ बाजार और शहर के अन्य स्थानों पर मंचित किया गया। नाटक की अध्यक्षता अकाल मुक्ति केंद्र के डॉक्टर रिशभ मितकरी और मनोवैज्ञानिक पूजा साहनी ने की। नुक्कड़ नाटक के बाद नाटक देखने वाले लोगों के बीच नशे से दूर रहने से संबंधित साहित्य भी वितरित किया गया। डॉक्टर रिशभ मितकरी ने नशा उन्मूलन के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पाश्चात्य सभ्यता ने हमारे देश के युवाओं को बहुत आकर्षित किया है और हम अपनी भारतीय संस्कृति को छोड़कर पाश्चात्य सभ्यता के पीछे भागते हैं। नशाखोरी भी इसी का उदाहरण है। देश की जनसंख्या का एक बड़ा भाग नशे की समस्या से ग्रस्त है। शराब और तम्बाकू से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी जन्म लेती है, जिससे जीवन नष्ट हो जाता I
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…