शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला के समस्त आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 60-चौपाल, 61-ठियोग 62-कसुम्पटी, 63-शिमला, 64-शिमला (ग्रामीण), 65-जुब्बल-कोटखाई, 66-रामपुर(अ0जा0) और 67-रोहडू (अ0जा0), की 01 अप्रैल 2023 को अर्हता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूची-2023 का अन्तिम प्रकाशन आज कर दिया गया है, जिसकी प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय, शिमला तथा संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एस.डी.एम.) व सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (तहसीलदार/नायब तहसीलदार) के कार्यालयों में निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहगी। इसके अतिरिक्त समस्त अभिहित स्थलों पर प्रतिनियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों के पास सम्बन्धित मतदान केंद्र की मतदाता सूची की प्रति प्रकाशन की तिथि से सात दिनों तक जनसाधारण के निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। अतः आम लोग मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने पुष्टि अवश्य कर लें। इसके अतिरिक्त कोई भी नागरिक या मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 अथवा 0177-1950 डायल करके, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों तथा निर्वाचन संबंधी कार्य-कलापों बारे जानकारी प्राप्त करने के साथ ही अपने सुझाव या शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…
हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…