मुख्य समाचार

लाहौल : घाटी के लोगों को अब नहीं सताएगी पानी की कमी – रवि ठाकुर

केलांग (रंजीत लाहौली/संवाददाता),

स्पीति को पानी की कमी से जुझना न पड़े इसके लिए सरकार ने कसरत शुरू कर दी है। 15 अप्रैल के कार्यक्रम के दौरान स्पीति के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम सुखविंदर ठाकुर ने घाटी में चल रही पानी की कमी और बिजली की समस्या को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की क्लास तो मौके पर ही लगा दी थी, वहीं प्रदेश सरकार के उच्चाधिकारियों को भी फरमान जारी करते हुए स्पीति घाटी में पहुंच स्थिती का जायजा लेने को कहा था। इस फेहरिस्त में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह ने स्पीति घाटी का जहां हाल ही में दौरा किया और स्थिती का जायजा लिया, वहीं जिला व विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ शिमला में बैठक भी की। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार  राम सुभग सिंह ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए कि वे समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकाल लोगों को राहत पहुंचाए। उधर लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर ठाकुर ने स्पीति दौरे के दौरान बिजली-पानी की चल रही कमी व समस्या को खुद देखा है। ऐसे में उन्होंने दौरे के दौरान घाटी की जनता से यह वादा किया था कि जल्द ही स्पीति के लोगों को पानी और बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। विधायक रवि ठाकुर ने बताया कि इस फेहरिस्त में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह ने स्पीति घाटी का दौरा करने के साथ-साथ अधिकारियों के साथ बैठक भी की है और इस बैठक में पांच सदस्य कमेटी का गठन कर उन्हें लद्दाख भेजने का निर्णय लिया गया है। विधायक रवि ठाकुर ने बताया कि स्पीति घाटी में जहां सर्दियों में तापमान -35 डिग्री पहुंच जाता है और सब कुछ जम जाता है। ऐसे में पानी न जमे इस के लिए अधिकारियों के एक दल को लद्दाख भेजने का फैसला लिया गया है। विधायक रवि ठाकुर ने बताया कि यह दल लद्दाख में पहुंचकर यह देखेगा कि लद्दाख में किस तकनीक का इस्तेमाल सर्दियों में किया जाता है और किस तरह से पानी को जमने से रोका जाता है। उन्होंने बताया कि यह दल लद्दाख में अपनाई जाने वाली तकनीक की सारी जानकारी हासिल कर जहां प्रदेश लौटेगा वहीं इसके बाद एक दल को नॉर्थ ईस्ट भी भेजा जाएगा। इसके अलावा स्पीति घाटी में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्रीय जल आयोग का एक दल भी जल्द घाटी के दौरे पर आ रहा है। विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि उनका पूरा प्रयास है कि लाहौल स्पीति के किसान बागवानों को आने वाले समय में पानी की समस्या से न जुझना पड़े इसके लिए वे दिन रात मेहनत कर रहे हैं और आधुनिक तकनीक के माध्यम से किसान बागवानों को पानी उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहे हैं। बहराल स्पीति घाटी के लोगों को अब जल्द ही जो आसानी से पानी उपलब्ध होगा वहीं खेतों को सीखने के लिए भी किसानों को चिंता नहीं सताएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

2 hours ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

4 hours ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

4 hours ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

4 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

13 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago