मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
मंडी जिला के पुलिस थाना गोहर के अंतर्गत स्कूल गई नाबालिगा रहस्यमई परिस्थितियों में लापता हो गई है | परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में गणई क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी सोमवार सुबह घर से चैलचौक स्कूल के लिए निकली थी लेकिन शाम को वह घर वापस नहीं लौटी | उसकी हर जगह तलाश की गई लेकिन उसका कोई भी अता पता नहीं चल पाया। महिला ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी लापता बेटी को ढूंढा जाए। थाना प्रभारी गोहर लालचंद ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर धारा 363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…