किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),
ग्राम पंचायत सांगला द्वारा ग्रामीणों की सुविधा के लिए रास्तों में लगाए सोलर स्ट्रीट लाइटों से अब बैटरी भी चोरी होना शुरू हो गया है | यह जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत सांगला उप प्रधान लोकेश नेगी ने बताया कि 8 मई को यह जानकारी मिली कि सांगला के वार्ड नंबर 2 में सोलर स्ट्रीट लाइटों की बैटरी चोरी हो गई है | वहीं उन्होंने कहा कि चोरों द्वारा एक ही वार्ड से 4 सोलर स्ट्रीट लाइटों की बैटरी चोरी की गई और इन क्षेत्रों में लोगों को अंधेरे में चलाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए सांगला के हर वार्ड में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई और चोर द्वारा भी एक ही दिन में चार बैटरी चोरी की गई है जो एक शर्मनाक मामला भी है। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइटों के बैटरी के चोरी होने के चलते अब लोगों को अंधेरे का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सांगला पंचायत जनप्रतिनिधियों ने पुलिस थाना सांगला में दर्ज की है।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…