मुख्य समाचार

चंबा : डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाने की श्रृंखला में मेघावी विधार्थियों को किया सम्मानित

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

अंबेडकर मिशन सोसाइटी काकड़ोलू के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाने की श्रृंखला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गुरू रविदास सभा काकड़ोलू के प्रधान रमेशधर बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित दर्ज करवाई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित जनसमूह द्वारा बाबा साहिब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की व बाबा साहिब को नमन किया। गुरु रविदास सभा काकड़ोलू के सचिव अनिल कुमार सहित विभिन्न  प्रबुद्ध वक्ताओं में अनूप राही, जीतेश्वर सूर्या, विशाल कुमार ने बाबा साहिब के जीवन पर अपनी रचनाओं, कविताओं, शायरी, वक्तव्य के द्वारा अपने विचार रखे। वक्ताओं ने संविधान निर्माता, ज्ञान के प्रतीक, महान विचारक, विवेकशील एवम भारत रत्न बाबा साहिब के महान जीवन काल, उनके विचारों व उनका समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान में दिए गए उनके योगदान के विषय में अपने अपने विचार रखे । इसके बाद शिक्षा, खेलकूद, संस्कृति व विभिन्न क्षेत्रों में अपना बेहतरीन व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, बच्चों व हस्तशिल्प के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाली विभूतियों को मुख्यतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को भी मुख्यतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में गुरु रविदास महासभा हिमाचल प्रदेश के महासचिव जीतेश्वर सूर्या, राज्य सचिव अनूप राही, अम्बेडकर मिशन सोसाइटी चम्बा के मीडिया सचिव विशाल कुमार गुरु रविदास सभा काकड़ोलू के प्रधान रमेश चंद, सदस्यों में अनिल कुमार, मान सिंह, तिलक राज, सुनील कुमार, कुलदीप, संजू, पंकु, अनिता देवी, किरण देवी, प्रीतो देवी, पूजा, सुमन इत्यादि उपस्थित रहे। अपने सम्बोधन में मुख्यतिथि ने सबको भीम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान निर्माता की जयंती के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई। उन्होंने भीम राव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्यतिथि द्वारा शिक्षा व अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

10 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

11 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

11 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

13 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

13 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

13 hours ago