मुख्य समाचार

राजगढ़ : पहाड़ी डिजिटल एलबम झुमका ठुमका ने मचाया मार्किट में धमाल

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

प्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना तोमर रैणा के मधुर स्वर में तैयार झुमका ठुमका नामक पहाड़ी विडियो डिजिटल एलबम ने इन दिनों मार्किट में धमाल मचाया है। तानिश स्टूडियों राजगढ़ के बैनर तले तैयार की गई इस एलबम में कल्पना तोमर के साथ उनके छोटे भ्राता आशु तोमर ने गायन में अहम भूमिका निभाई  है। इस गीत में म्यूजिक नवीन नेगी और राजेश गंधर्व ने दिया है जबकि गीत की लिरिक्स कल्पना तोमर द्वारा स्वयं तैयार की गई है। जबकि मेकओवर का कार्य अंजली कश्यप ने किया है। बता दें कि राजगढ़ के समीप जाजर गांव की रहने वाली कल्पना तोमर रैना पहाड़ी कोकिला के नाम से प्रदेश में प्रसिद्ध है। कल्पना दूरदर्शन और रेडियो से बीते 15 वर्षों से बी ग्रेड स्तर की मान्यता प्राप्त स्थापित कलाकार है। शायद ही प्रदेश का कोई मंच हो जहां पर इनके द्वारा अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा हो। प्रदेश में मनाए जाने वाले अंतराष्ट्रीय व राज्य और जिला स्तरीय मेलों के कल्पना को कार्यक्रम देने के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाता है। दूरदर्शन से प्रसारित होने वाली धारावाहिक पढ़ी लिखी लड़की में कल्पना द्वारा विशेष भूमिका निभाई गई है। इसके अतिरिक्त इनके द्वारा अनेक विडियो एलबम की शूटिंग में नायिका का रोल अदा किया गया है जिनमें डॉ. कृष्णलाल सहगल की विडियो एलबम मेरी जानी रा बसेरा के अतिरिक्त दिल खो गया, परदेशन, मेरे सजना इत्यादि एलबम में कार्य करके प्रदेश की संस्कृति के सरंक्षण एवं संवर्धन में अपना रचनात्मक योगदान दिया गया है । बीते दिनों कल्पना तोमर ने दूरदर्शन कश्मीर चैनेल में एक धारावाहिक के लिए भी कार्य किया है। इन्हें अनेक संस्थाओं द्वारा बेहतरीन कलाकार के रूप में सम्मानित भी किया गया है। कल्पना तोमर से जब इस बारे बात की गई तो इन्होने बताया कि उन्हें स्कूल से ही गायन व नृत्य का बहुत शौक था और इनके द्वारा स्कूल स्तर की नेशनल और राज्य स्तरीय अनेक गायन व नृत्य प्रतियोगिता में सदैव प्रथम स्थान प्राप्त करके स्कूल और राजगढ़ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन्होने बताया कि गायन की प्राथमिक शिक्षा उन्हें घर में पूज्य माता रीता तोमर से मिली है जबकि शास्त्रीय संगीत एवं गजल गायन की कला सेवानिवृत संगीत प्राध्यापक डॉ. कृष्णलाल सहगल के सानिध्य में हासिल की है। कल्पना डॉ.  केएल सहगल को संगीत के क्षेत्र में अपना आदर्श मानती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

10 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

12 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

3 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

3 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 days ago