मुख्य समाचार

सिरमौर : उद्योग मंत्री शिलाई में जल शक्ति विभाग के जल संरक्षण अभियान में हुए शामिल

सिरमौर (ब्यूरो रिपोर्ट),

उद्योग, संसदीय मामले और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान रविवार को उठाऊ पेयजल योजना शिलाई के तहत ग्राम नाया में जल शक्ति विभाग द्वारा आयोजित पेयजल गुणवत्ता जांच कार्यकर्म में शामिल हुए। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि 1 मई से 15 मई तक प्रदेश भर में जल संरक्षण और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पंचायत, स्वयं सहायता समूहों, महिला मण्डलों के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जन मानस को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर प्रकृति की अमूल्य और अनमोल धरोहर “जल” का संरक्षण करना चाहिए और जल के महत्व को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जागरूकता कार्यकर्मों के अलावा फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। साथ ही पेयजल के उचित रख रखाव तथा सफाई के प्रति गांव गांव और विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाये जायेंगे। उद्योग मंत्री ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से विभिन्न स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्र में फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पानी की जांच की जाएगी। इस मौके पर शिलाई कांग्रेस अध्यक्ष सीता राम शर्मा के अलावा अधिशाषी अभियंता जल शक्ति शिलाई राजेश कुमार, सहायक अभियंता नरेंदर सिंह, विभाग के अन्य अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

4 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

21 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

22 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

22 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

24 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

24 hours ago