मुख्य समाचार

रामपुर : झाकड़ी में करीब 42 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

पुलिस उपमंडल रामपुर के अंतर्गत चरस तस्करी का मामला सामने आया है। एक बार फिर झाकड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन में सवार एक युवक को 42.18  ग्राम चरस के साथ दबोचा है। आरोपी की पहचान 30वर्षीय अर्जुन केदारटा पुत्र रामा नंद गांव व डाकघर सुगा तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना झाकड़ी का पुलिस दल आज सुबह मुख्य आरक्षी संजीव कुमार की अगुवाई में गश्त पर था। इस दौरान सुबह करीब दस बजे झाकड़ी में बोलेरो केम्पर गाड़ी एचपी06बी-1468 को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में सवार अर्जुन से 42.18 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 25 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

10 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

12 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

3 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

3 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 days ago