निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),
विकास खण्ड निरमंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बागासराहन के गोल्डन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कंप्यूटर संस्थान (ICTO) बागीपुल में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सभी विधार्थियो द्वारा मिलकर रास्ते की सफाई की और झाड़ियों क़ो काटा गया। संस्थान प्रबन्धक संदीप ने कहा कि बागीपुल बहुत सारी पंचायत का केंद्र बिंदु है और बागीपुल को साफ सुथरा रखना हमारा कर्तव्य है। आज भले ही हम मशीनी युग की ओर जा रहे है परन्तु प्राकृतिक संस्थानों को बचाना हमारा प्रथम कर्तव्य है। हम अक्सर देखते है कि मनुष्य अपने हित के लिए प्रकृति के साथ बहुत छेड़छाड़ कर रहा है जिसका अंजाम मनुष्य के साथ साथ सभी जीव जंन्तु पर भी इसका गलत असर हो रहा है। इस अवसर पर स्टाफ के सदस्य जीवत राम, भाग चन्द, संजीव, कमलेश ठाकुर व रीना देवी तथा विधार्थी संजय कुमार, कविता, तनिका रानी, गीता देवी, ऐश्वर्या ठाकुर, अंजना कुमारी, शिवानी, अनीता कुमारी, जय कुमारी, जोगिंदर, शोभिता, तनीषा ठाकुर, प्रवीण कुमार, मनीषा ठाकुर, गौरव जोशी, रोहित, पवन सिंह, अनुभा कुमारी, तानिया मगर, नवीन लता, प्रिया आदि विधार्थी उपस्थित रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…