मुख्य समाचार

भरमौर : टीएडीपी से संबंधित अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जनजातीय क्षेत्र उपमंडल भरमौर में टीएडीपी से संबंधित अधिकारियों के साथ औपचारिक परिचयात्मक और विभागीय गतिविधियों को लेकर लघु सचिवालय भरमौर (पट्टी) के सभागार हाल में बैठक का आयोजन हुआ | बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक एवं परियोजना सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष डॉ. जनक राज ने की। बैठक में सभी विभागों के उप मंडलीय अधिकारियों ने विभागों द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। बैठक में विधायक डॉक्टर जनक राज ने सभी विभागीय अधिकारियों को टीएडीपी के तहत किए जा रहे विकासात्मक कार्यों को चरणबद्ध तरीके और तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए भी कहा। उन्होंने कृषि विभाग को मोटे अनाज की पैदावार को बढ़ावा देने के लिए किसानों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों को मोटे अनाज के पौष्टिक तत्वों के प्रति लोगों को सजग करना और मोटे अनाज की पैदावार को बढ़ावा देना वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत बेहद जरूरी है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने पर बल देते हुए कहा कि नगदी फसलों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को कैंथ, नाशपाती, अखरोट और न्योजा के पौधों का रोपण बनो में करने को कहा व इसके प्रति स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया जाए ताकि इन गतिविधियों से लोग आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की ओर बढ़ सके। उन्होंने अधिकारियों को जनहित में किए जा रहे कार्यों में प्राथमिकता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान, नायब तहसीलदार देवेंद्र गर्ग, वन मंडल अधिकारी नरेंद्र सिंह, कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी गोपाल सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ उद्यान डॉ. अशीष शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग हरमिंदर सिंह चौणा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग विशाल चौधरी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकित शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी विकास पखरेटिया, कनिष्ठ अभियंता विद्युत दिनेश सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

6 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

24 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

1 day ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago