मुख्य समाचार

भरमौर : भरमौर उपमंडल में उपमंडल स्तरीय रूट फोरमुलेशन कमेटी की बैठक आयोजित

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

भरमौर उपमंडल में आज लघु सचिवालय भरमौर के सभागार हॉल में उपमंडल स्तरीय रूट- फोरमुलेशन कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया | जिसकी अध्यक्षता एसडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने की | उन्होंने बताया कि निर्देशक हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम शिमला के तत्वावधान द्वारा वीरवार को लघु सचिवालय भरमौर में  क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों जिला परिषद सदस्य, पंचायत प्रधानों को इस मिटिंग में आमंत्रित किया गया था, जिसमें क्षेत्र के  नए बस रूटो व ई-वहन स्टेज कैरिज हेतु नए रूटों का चयन पर अलग-अलग पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए | पंचायत समिति सदस्य पूलन-घरेड पंचायत शंकुतला देवी ने अपनी पंचायत की सम्सया के मद्देनजर भरमौर से घरेड लोकल बस सेवा व सुपा वाया हरछु बस सेवा शुरू करवाने की भी मांग की | इसके अलावा सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र के नए बस रूटो के सुझाव भी दिए ताकि जन-जातीय क्षेत्र के लोगों को कठिन भगौलिक परिस्थितियों में परिवहन सेवा का लाभ मिल सके | इस मौके पर विभिन्न पंचायतों के बीडीसी सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पंचायत प्रधान व कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी गोपाल सिंह ने भी भाग लिया |

Himachal Darpan

Recent Posts

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

4 hours ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

15 hours ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

18 hours ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

18 hours ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

18 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

1 day ago