नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज नाहन में हिमाचल प्रदेश वन विभाग के तहत वन मण्डल नाहन के ‘‘वन समृद्धि-जन समृद्धि’’ आम्बवाला-सैनवाला स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ये महिलाएं जहां वन संरक्षण का कार्य कर रही हैं वहीं जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं से बचाव के लिए लोगों को भी जागरूक कर रही हैं। उन्होंने वन विभाग को इन्हें और अधिक जमीन उपलब्ध करवाने के लिए कहा ताकि जहां ये वन उत्पादों को और उगा सकें वहीं इन उत्पादों को और विस्तार दे सकते हैं।
उन्होंने समूह की महिलाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह वन संरक्षण की दिशा मेें अच्छा काम कर रही हैं और विशेषकर औषधीय पौधों को उगाकर वे जागरूकता का काम भी कर रही हैं। इस अवसर पर, वन मण्डलाधिकारी सौरभ ने राज्यपाल का स्वागत किया। विधायक अजय सोलंकी उपायुक्त सुमित खिमटा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इससे पूर्व, राज्यपाल ने त्रिलोकपुर मंदिर न्यास द्वारा संचालित गौशाला का भ्रमण भी किया। बाद में, वह सुकेती फॉसिल पार्क व संग्राहलय भी गए। उन्होंने इस संग्राहलय में संरक्षित रखे गए जीवाश्म के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने यहां रूद्राक्ष का पौधा भी रोपित किया।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…