शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),
हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 14 जून से 18 जून, 2023 तक मुम्बई में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन के आयोजकों के साथ प्रारम्भिक बैठक में भाग लेने के लिए आज सुबह पूणे से मुम्बई पहुंचे । यह बैठक मुम्बई स्थित बांद्रा-कूर्ला में जियो बर्ल्ड कन्वेशन सैन्टर में पूर्वाह्न 11:00 बजे आरम्भ हुई। इस बैठक में एम0आई0 टी0 (महाराष्ट्र इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) पूणे के संरक्षण और राजनीतिक दिग्गज शामिल थे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन का आयोजन एम0आई0 टी0 पूणे द्वारा 14 से 18 जून, 2023 तक जियो वर्ल्ड कन्वेशन सैंटर बांद्रा-कर्ला, मुम्बई में किया जा रहा है । इस सम्मेलन में देश की सभी विधान सभाओं से तीन हजार से अधिक विधायकगण भाग लेंगे । हिमाचल प्रदेश विधान सभा के करीब 40 विधायकगण भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे । इस बैठक में महाराष्ट्र विधान सभा के अध्यक्ष राहुल नारवेकर, देश के पूर्व गृह मन्त्री शिव राज सिंह पाटिल, महाराष्ट्र विधान सभा तथा विधान परिषद् के सदस्यगण, कई राज्यों के पीठासीन अधिकारी तथा एम0 आई0 टी0 पूणे विश्व शांति विश्वविद्यालय के संरक्षक एवं संयोजक राहुल करड़ भी शामिल थे । इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जनता को सीधा विधान मण्डल से जोड़ना तथा किस प्रकार विधान सभा की कार्यवाही की उत्पादकता बड़े और किस तरह से विधान सभा में सार्थक चर्चाओं का माहौल तैयार किया जा सके जैसे पहलुओं पर चर्चा की गई । इसके अतिरिक्त चुने हुए प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास करवाना तथा युवाओं को प्रजातांत्रिक प्रणाली की ओर आकर्षित करना जिससे देश का लोकतन्त्र मजबूत हो । इस अवसर पर पठानिया ने कहा कि सदन लोकतन्त्र का सबसे बड़ा मन्दिर है तथा जून महीने में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में हमें महत्वपूर्ण विषयों को चर्चा के लिए लाना होगा ताकि आगे आने वाली पीढ़ी लोकतन्त्र के महत्व को समझे और आम जन में इसके प्रति ओर अधिक विश्वास जागृत किया जा सके । पठानिया ने कहा कि राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन का आयोजन इस दिशा में एक अहम कदम होगा तथा इसके देश हित में दूरगामी परिणाम होंगे ।
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…