मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
उजबेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित मेंस पुरुष वर्ग की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम के बॉक्सर आशीष चौधरी ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में ईरान के बॉक्सर मेसम घेशलाची को 4-1 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। टोक्यो ओलंपिक और 2019 में एशियाई चैंपियनशिप में खेल चुके आशीष चौधरी के पहले प्रदर्शन से गृह जिला मंडी के सुंदरनगर में खुशी की लहर है। हालांकि इस बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 2024 पेरिस ओलंपिक का कोटा नहीं है। ऐसे में यह प्रतियोगिता इस वर्ष होने वाली एशियन गेम्स से पहले अपनी तैयारियों को परखने का मौका है। मेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के 13 बॉक्सर भाग ले रहे है, जिनमें आशीष चौधरी भी शामिल है। इस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की ओर से बेस्ट प्रदर्शन कर चुके बॉक्सर अमित पंघल टीम में जगह नहीं बना पाए है। पंघल ने 2019 में इस प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था। भारत ने आज तक पुरुषों वर्ग में इस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल नहीं जीता है। ऐसे में आशीष चौधरी प्रतियोगिता में गोल्ड लेके आएगा ऐसी खेल प्रेमियों में आस है।
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…