मुख्य समाचार

मंडी : सीटू से जुड़े विभिन संगठनो ने मंडी में मजदूर दिवस पर निकाली रैली

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

आज मंडी जिला के ऐतेहासिक सेरी मंच पर सीटू के जिला पदाधिकारियों व सीटू से जुड़े विभिन्न संगठनों द्वारा मई दिवस मनाया गया। इस दिन को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। जब पूरी दुनिया एक आंदोलन की गवाह बनी। यह आंदोलन 1886 को अमेरिका में मजदूरों द्वारा किया गया था जिसने अमरीकी सरकार को हिलाकर रख दिया था। दुनिया भर में हुए मजदूर आंदोलन ने आम नागरिकों को बहुत कुछ प्रदान किया है। वहीं मंडी जिला के सीटू से जुड़े विभिन संगठनो ने रैली भी निकाली और वर्तमान मोदी सरकार के ऊपर रोष व्यक्त किया। मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष भूपेंदर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा आज के समय में वही स्तिथि पैदा कर दी गई है जो आजसे 133 वर्ष पहले थी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जो कार्य करने का समय है वो 8 से बढ़ाकर 12 घण्टे करने का प्रयास किया जा रहा है और मजदूरों को फिर से कुर्बानी की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से पहले के जो श्रम कानून बनाये गए थे उन्हें भी मोदी सरकार द्वारा बदल जा रहा है और संसद में पारित भी कर दिया गया है लेकिन मजदूरों के विरोध के चलते उन्हें लागू नही किया जा सका। उन्होंने मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार द्वारा बनाये गए मजदूर विरोधी कानूनों को रद्द और श्रम कोड को वापिस नही लिया गया तो 2024 के चुनावों में सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए मजदूर संगठन द्वारा आंदोलन छेड़ा जाएगा। 

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

2 days ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

2 days ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

2 days ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

2 days ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

2 days ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

2 days ago