मुख्य समाचार

शिमला : स्वास्थ्य मंत्री ने किया आईजीएमसी में आगजनी से क्षतिग्रस्त स्थल का दौरा

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने आज आगजनी से प्रभावित आईजीएमसी के न्यू ओपीडी भवन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से आग लगने के कारणों को जाना। उन्होंने न्यू ओपीडी में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए फीडबैक लिया। मंत्री ने आगजनी के कारण विभिन्न प्रकार की बाधित सेवाओं को जल्द दुरुस्त करने के लिए उचित दिशा निर्देश भी जारी किए। इस मौके पर उन्होंने आगजनी की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह घटना अप्रत्याशित थी। घटना के बाद ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए व्यवस्था में बदलाव करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जल्द व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रयासरत है। मरीजों को पहले की तर्ज पर न्यू ओपीडी में इलाज की सुविधा मिले इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। आगजनी के कारण विभिन्न मरम्मत कार्य पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के लोगों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में ही प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में न्यू ओपीडी का शुभारंभ वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है। आगामी समय में भी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए तत्पर रहेगी। मंत्री के आईजीएमसी दौरे के दौरान उनके साथ संस्थान की प्रधानाचार्य डॉक्टर सीता ठाकुर, एमएस डॉक्टर राहुल राव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

10 hours ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

4 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

4 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

5 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

5 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

5 days ago