शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों के हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में जिला रिजर्व पुलिस के 11 जवान शहीद हुए हैं। नक्सली हमले को कायराना हरकत करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए इन जवानों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उप-मुख्यमंत्री ने भी नक्सलियों द्वारा जवानों पर किए गए हमले पर गहरा दुःख व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…
मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ) सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले रोपा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…
कुल्लू (आशा डोगरा , सब एडिटर ), सुंदर ठाकुर के पिता के निधन पर हिमाचल…
ददाहू ( हेमंत चौहान, संवाददाता ), नगर पंचायत संगड़ाह के वार्ड संख्या 01 से 07…
लाहौलस्पीती ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), जिला स्तरीय हिमाचल दिवस (15 अप्रैल) को भव्य…