मुख्य समाचार

सिरमौर : आपदा प्रबन्धन के तहत जागरूकता कार्यक्रम  चलाए जाएंगे-आर.के. गौतम

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने कहा कि संभावित आपदा से निपटने के लिए आम जन को आपदा प्रबन्धन से सम्बन्धित जरूरी जानकारियां समय-समय पर दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदा के समय यदि हम सब सतर्क रहें और जरूरी एहतियात बरतें तो जान और माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। उपायुक्त आज नाहन में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और जिला आपदा प्रबन्धन अभिकरण के संयुक्त तत्वावधान में सिरमौर जिला में 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित क्षेत्र परिचय अभ्यास (एरिया फैमिलियेराइजेशन एक्सरसाईज) कार्यक्रम के समापन अवसर पर बोल रहे थे।             उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र परिचय अभ्यास कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों, स्कूलों, पंचायतों आदि क्षेत्रों में आपदा के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र परिचय अभ्यास कार्यक्रम में एनडीआरएफ के जवानों ने जिला की भौगोलिक स्थिति, संवेदनशील क्षेत्र, अस्पताल, स्कूल आदि का सर्वे किया तथा आपातकाल प्रबन्धन से सम्बन्धित जरूरी सूचनाएं भी एकत्रित की और इससे जिला में संभावित आपदा से निपटने में बहुत सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिला के विभिन्न विकास खंडों के तहत स्कूलों और कॉलेजों में एनडीआरएफ की टीमों द्वारा शीघ्र ही जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में स्कूल सेफटी अभियान के तहत आपदा प्रबन्धन को भी शामिल करने के लिए कहा ताकि आपदा के दौरान बरते जाने वाले जरूरी ऐहतियात की जानकारी विद्यार्थियों को मिल सके।             उपायुक्त ने बताया कि एनडीआरएफ के जवानों द्वारा क्षेत्र परिचय कार्यक्रम 10 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक संगड़ाह उप मंडल, 13 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक पांवटा उप मंडल, 16 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक कफोटा उप मंडल, 19 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल तक शिलाई उप मंडल तथा 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक संगड़ाह उप मंडल में आयोजित किये गए। इस दौरान एनडीआरएफ की टीमों ने कालाआम और पांवटा क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों के अलावा जिला की पंचायतों और स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किये। आर.के. गौतम ने क्षेत्र परिचय अभ्यास कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एनडीआरएफ की टीम को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में आपदा प्रबन्ध के तहत अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर एनडीआरएफ 14वीं बटालियन नूरपूर के निरीक्षक आनंद कुमार, हैड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार, रजनीश के अलावा जिला आपदा प्रबन्धन समिति के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

7 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago