मुख्य समाचार

धर्मशाला : जी 20 डेलीगेट्स के लिये प्रदेश सरकार ने किया गाला डिनर का आयोजन

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

जी 20 बैठक में सम्मिलित विदेशी मेहमानों के सम्मान में प्रदेश सरकार ने एचपीसीए स्टेडियम में गाला डिनर का आयोजन किया। इस मौक़े उन्हें हिमाचली परंपरा के अनुरूप प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार की तरफ़ से कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने डेलीगेट्स को उपहार भेंट किए। जिसमें सरकार द्वारा डेलीगेट्स को हिमाचली टोपी-शॉल के अलावा कांगड़ा पेंटिंग्स देकर सम्मानित किया गया। वहीं उन्हें पाइन निडल ईयर रिंग्स, किन्नौरी फ्लावर कोस्टर, देव संस्कृति के प्रतीक मोहरों के साथ ही हिमाचली हस्तशिल्प उत्पाद ट्वीड टोट बैग और जूट मैट उपहार में दिए गये। इस दौरान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस बाली, काँगड़ा के सांसद किशन कपूर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल सहित तमाम प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा। गाला डिनर के दौरान विदेशी मेहमानों को हिमाचल की स्मृद्ध लोक संस्कृति से भी अवगत करवाया गया। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोक कलाकारों ने नृत्य और संगीत के माध्यम से डेलीगेट्स को हिमाचल की सांस्कृतिक समृद्धि की झलक दिखाई। विदेशी मेहमानों ने मुक्त कंठ से हिमाचली लोक प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हिमाचल की स्मृद्ध लोक संस्कृति से रूबरू होने का जो अवसर प्रदेश सरकार ने उन्हें दिया उससे वे अभिभूत हैं। उन्होंने हिमाचल सरकार की मेहमाननवाज़ी का आभार जताते हुए कहा इसे जीवनभर के लिए एक सुंदर स्मृति बताया। इस अवसर पर कुछ डेलीगेट्स कलाकारों के साथ हिमाचली लोक धुनों में थिरकते हुए भी नज़र आये।

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

5 hours ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

11 hours ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

1 day ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

2 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

2 days ago