मुख्य समाचार

सिरमौर : बृजराज को कांग्रेस से निष्कासित करने का प्रस्ताव पास

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

मुख्यमंत्री के करीबी कहलाने वाले गत असेंबली इलेक्शन में सिरमौर जिला कांग्रेस कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष रहे बृजराज ठाकुर उर्फ छोटा भाई को कांग्रेस मंडल इकाई द्वारा 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया गया। मंगलवार को विश्राम गृह परिसर संगड़ाह में हुई बैठक में कांग्रेस रेणुकाजी ब्लॉक अध्यक्ष तपेंद्र चौहान की अध्यक्षता में पारित उक्त प्रस्ताव संबंधी प्रेस नोट क्षेत्र में सोशल मीडिया पर चर्चा में है। प्रस्ताव में प्रधान परिषद संगड़ाह के अध्यक्ष रह चुके बृजराज के अलावा कांग्रेस विधायक नाहन अजय सोलंकी के करीबी रिश्तेदार अरूण ठाकुर सहित पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप के 4 लोगों को तत्काल निष्कासित करने का आग्रह पीसीसी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से किया गया है। मीडिया को पार्टी की ओर से युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजय भारद्वाज ने जारी ब्यान में बताया कि यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। कांग्रेस मंडल महासचिव मित्र सिंह तोमर ने भी फोन पर हुई बातचीत में इसकी पुष्टि की। उधर कांग्रेस के पूर्व स्टेट सेक्ट्री बृजराज ठाकुर व पूर्व प्रधान अरूण ठाकुर ने कहा कि उन्हें मंडल इकाई से कोई नोटिस तक जारी नहीं किया गया और वह हमेशा एक वफादार कार्यकर्ता के तौर पर कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे। गौरतलब है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के पीसीसी अध्यक्ष होने के दौरान बृजराज ठाकुर क्षेत्र में उनके गुट के एक मात्र नेता थे और उनकी कई जनसभाएं भी उन्होंने आयोजित करवाई थी। ददाहू-संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क की हालत में सुधार व क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में खाली पद भरने जैसे मुद्दे हाल ही में मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने व ददाहू में नागरिक अभिनंदन को लेकर भी वह मीडिया और सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट मे चर्चा में रहे। बहरहाल गत 4 माह में कई बार सीएम से क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल मिलवा चुके बृजराज सहित 4 कांग्रेसियों के निष्कासन के फैसले को यहां पार्टी में बड़ी गुटबाजी के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि स्थानीय कांग्रेस विधायक विनय कुमार का इस बारे कोई अधिकारिक बयान आना बाकी है। कुछ लोग इस बात के भी कयास लगाए हैं कि जल्द स्टेट लीडरशिप के दबाव में रेणुकाजी मंडल इकाई अपना यह फैसला पलट सकती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

झूठ से हर दिन अपनी किरकिरी करवा रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), प्रदेश में एंट्री फीस की वृद्धि को लेकर भी…

1 hour ago

शिलाई के क्यारी गुंडाह में जिंदा जले 6 पशु

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर जिला के अंतर्गत आने वाले शिलाई क्षेत्र में…

1 hour ago

कालाअंब के इन क्षेत्रों में 15 मार्च को रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और इसके साथ लगते दर्जनों गांवों…

1 hour ago

रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

शिमला ९विकस शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल, 2026 को ऐतिहासिक रिज…

2 hours ago

जिला में इस वर्ष हुई 42 सड़क दुर्घटनाओं में 19 मौतें, 11 स्वयं चला रहे थे वाहन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज यहां उपायुक्त…

2 hours ago

जिला में नहीं गैस, पेट्रोल, डीजल की कोई कमी, अनावश्यक भण्डारण न करें – उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला शिमला…

9 hours ago