किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),
कृषि विज्ञान केंद्र किन्नौर द्वारा ग्राम पंचायत सापनी में प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से केंद्र के कीट विज्ञानिक डॉ. बुद्धि राम ने किसानों व बागवानों को प्राकृतिक खेती अपनाने में बल दिया। साथ ही साथ प्राकृतिक खेती से संबधित विस्तृत जानकारी भी दी। केंद्र से आए वैज्ञानिक ने सेब में परागण प्रबंधन व मधुमक्खी पालन अपनाने पर भी विशेष रूप से बल दिया। इस प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायत प्रधान कृष्णा नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे और 76 किसान बागवानों ने इस शिविर में बड़ चढ़ कर भाग लिया। साथ ही साथ प्रधान सापनी ने कृषि विज्ञान केंद्र से आग्रह किया कि भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता शिविर लगाया जाए।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…