मुख्य समाचार

राजगढ़ : श्री ब्राहमण समाज द्वारा धूमधाम से किया जाएगा परशुराम जयंती का आयोजन

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

श्री ब्राहमण समाज द्वारा भगवान श्री परशुराम जयंती का आयोजन आगामी 22 अप्रैल को राजगढ़ में धूमधाम से  किया जायेगा | यह निर्णय राजगढ़ खंड के अध्यक्ष हरदेव भारद्वाज की अध्यक्षता में राजगढ़ में आयोजित बैठक में लिया गया | श्री ब्राहमण समाज खण्ड राजगढ़ के महासचिव विक्रम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष राजगढ़ में भगवान श्री परशुराम जयंती सभी वर्ग के लोगो के सहयोग से बड़े स्तर पर मनाई जा रही है | उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को प्रात: 9 बजे शिरगुल मंदिर राजगढ़ से शिरगुल चौक तक शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा | शोभायात्रा के बाद शिरगुल चौक में हवन का आयोजन किया जायेगा | इस पावन  अवसर पर सभी लोगों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा | उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्री परशुराम जी की जयंती पर आयोजित शोभायात्रा, हवन व भंडारे में भाग लेने का आह्वान किया | बैठक में उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, अमित शर्मा, राम किशन शर्मा, दीपक शर्मा, निशेष शर्मा, विजय पाल शर्मा व अरुण शर्मा आदि ने भाग लिया |

Himachal Darpan

Recent Posts

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

55 minutes ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

3 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

21 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

3 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

3 days ago