मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता)
आज स्पीति के ग्रामीण धर्म गुरु दलाई लामा के समर्थन में सड़कों पर उतर आए। इस दौरान काजा हैलीपैड से काजा गोंपा तक विरोध रैली निकाली गई। लोग हाथ में छांडे व बैनर पकड़कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। लोगों में इस बात का भारी रोष था कि शरारती तत्वों द्वारा धर्म गुरु की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है। लोगों का कहना था कि वो सभी धर्म गुरु के साथ हैं। इस विरोध प्रदर्शन में स्पीति के सभी गोंपाओं के लामाओं के साथ सैंकड़ों ग्रामीणों ने शिरकत की। इस विरोध प्रदर्शन में विधायक लाहुल स्पीति रवि ठाकुर ने विशेष तौर पर शिरकत की। काजा गोंपा में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि जिन्होंने भी धर्म गुरु दलाइ लामा जी की छवि खराब करने का प्रयास किया है वे उनके खिलाफ मान हानी का दावा माननीय न्यायालय में दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि धर्म गुरु दलाई लामा जी के निजी कार्यालय से वे इस संबंध में अनुमति लेने का प्रयास करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि उक्त मामले की निशपक्ष जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों ने धर्मगुरु की छवि खराब करने का प्रयास किया है उन्हें किसी भी कीमत में माफ नहीं किया जाएगा।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा थाना संजौली में पंजीकृत मुकदमा…
ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू स्थित आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के करीबी और…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) , जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…
ओपी शर्मा भरमौर। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील धरवाला अंतर्गत ग्राम पंचायत लोथल के गांव…