रेणुका गोस्वामी (संवाददाता, मनाली)
लाहौल आलू उत्पादक को ऑपरेटिव एवं विपणन सोसायटी (एलपीएस) अब फूल गोभी की भी खरीदारी करेगा। लाहुल घाटी में लगातार घट रही आलू की खेती को देखते हुए एलपीएस ने यह पहल कर रही है। सोमवार को मनाली में संपन्न हुई एलपीएस की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में पिछले साल खरीदे गए आलू की देय राशि का भुगतान इसी महीने से करने का भी फैसला लिया गया। इस वर्ष बोर्ड ने आलू 1600 रुपये प्रति बेग की दर से दाम तय किये है। बैठक के बाद एलपीएस के प्रबंध निदेशक सुदर्शन जस्पा ने मीडिया को विस्तार से भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले साल एलपीएस ने 21000 रुपये बैग आलू बीज खरीदा था। इनके दाम बैठक में तय किये गए हैं। उन्होंने बताया कि कुफरी ज्योति और कुफरी चंद्रमुखी प्रजाति के आलू बीज के दाम 3200 रुपये प्रति क्विंटल और 1600 रुपये प्रति बैग तय किये गए हैं । इसी महीने से किसानों को यह राशि का भुगतान शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आलू के उत्पादन में हो रही कमी को देखते हुए अब फूल गोभी की भी खरीद की जाएगी। लाहुल घाटी में तैयार होने वाले आलू बीज की बकाया राशि का जल्द भुगतान किया जाएगा। अध्यक्ष सुदर्शन जस्पा ने बताया कि घाटी में आलू बीज की पैदावार बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे है। एलपीएस ने 2100 बेग आलू खरीदा था। इसी महीने से इसकी राशि वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि घाटी के किसानों को फूलगोभी के बेहतर मार्किट उपलव्ध करवाई जाएगी ताकि किसानों को आलू के साथ साथ गोभी के भी उचित दाम मिल सके।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…