मुख्य समाचार

सोलन : उप-मुख्यमंत्री ने 11 वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

सोलन (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन जिला के कैथलीघाट में हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में शामिल की गई 11 नई वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 11 वोल्वो बसों को 4 तारादेवी यूनिट, 5 कुल्लू यूनिट एवं 2 धर्मशाला यूनिट के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी के बेड़े में पहले से 65 वोल्वो बसें थी, आज 11 नई वोल्वो बसों को शामिल किया है जो अब कुल 76 हो चुकी है। इस अवसर पर उन्होंने शिमला से मनाली वाया बिलासपुर एवं मंडी होते हुए नए वोल्वो बस रूट को भी हरी झंडी दिखा कर शुरू किया। बस सेवा का समय प्रति दिन शिमला से प्रातः 9 बजे है जो सांय 6 बजे मनाली पहुंचेंगी। वहीं वापसी में मनाली से प्रातः 9 बजे चलकर सांय 6 बजे शिमला पहुंचेंगी। शिमला से मनाली वोल्वो बस का एक तरफ का किराया 1019 रुपए निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त हिमाचल पथ परिवहन निगम के नए वोल्वो बस रूट भी प्रस्तावित है। जिसमे शिमला से जयपुर, शिमला से श्रीनगर, टापरी से चंडीगढ़ एयरपोर्ट एवं चिंतपूर्णी से दिल्ली के नए रूट शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के धार्मिक स्थल से भी हम बसों को शुरू करने का विचार करने जा रहे है ताकि प्रदेश को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि एचआरटीसी को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से हम कार्य कर रहे है जिसके लिए समय समय पर नई बसें शामिल कर लाभ अर्जित करने वाले रूट शुरू करने जा रहे है। उन्होंने बताया कि इन हाउस रिपेयर सुविधा और वॉल्वो प्रशिक्षित कारीगरी के चलते अब सभी वोल्वो बसों को 3 यूनिट से संचालित करने की योजना है जो तारादेवी, कुल्लू एवं पालमपुर में प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि राज्य को ग्रीन स्टेट बनाने के दिशा में हम प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल करने जा रहे है धर्मशाला डिपो के लिए 15 इलेक्ट्रिक बसें धर्मशाला पहुंच चुकी है वही शिमला में जल्द ही 20 इलेक्ट्रिक बसें पहुंचने वाली है और आगमी दिनों में हम 75 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद करने जा रहे है ताकि इसकी संख्या को बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के लिए नादौन में हम मास्टर डिपो भी त्यार करने जा रहे है ताकि प्रदेश को मॉडल स्टेट फॉर इलेक्ट्रिक व्हीकल के रूप में किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अवैध रूप से चलने वाली वोल्वो बसों पर शिकंजा कसा जायेगा। उन्होंने बताया कि कोरोन काल में एचआरटीसी की आय में काफी गिरावट दर्ज की गई थी। एचआरटीसी के चालकों एवं परिचालकों की मेहनत से अब हर महीने 65 करोड़ रुपए तक की आय अर्जित हो रही है। उन्होंने बताया कि निगम के कर्मचारियों की पेंशन एवं वेतन को स्ट्रीमलाइन करने के लिए हम स्थाई व्यवस्था पर विचार कर रहे है ताकि कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक संदीप कुमार, महाप्रबंधक संदीप दीवान, डीएम शिमला पवन कुमार शर्मा, प्रबंधक तकनीकी अमित चौहान, क्षेत्रीय प्रबंधक तारादेवी पंकज ठाकुर, क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रामीण अंकुर वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago