मुख्य समाचार

काँगड़ा : पालमपुर के विकास को 300 करोड़ स्वीकृत : आशीष बुटेल

काँगड़ा (सोनाली/संवाददाता),

मुख्य संसदीय सचिव, शिक्षा एवं शहरी विकास आशीष बुटेल ने भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 132वीं जयंती पर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के ख्याहपट्ट (पट्टी) में आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को बाबा साहिब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती तथा बैसाखी पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि ख्याहपट्ट में बाबा साहिब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करना अम्बेडकर सेवादल कमेटी का बहुत अनुकरणीय प्रयास  है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसे महान पुरुष की प्रतिमा स्थापित करना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब ने पूरा जीवन दलित समाज और भारत के उत्थान के लिये समर्पित किया था। बाबा साहिब ने भारत वर्ष को संविधान दिया, जिससे देश के प्रत्येक नागरिकों को अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि यहां प्रतिमा के स्थापित होने से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने तथा उनकी शिक्षाओं पर अमल करने की प्रेरणा मिलेगी। सीपीएस ने कहा कि डॉ. भीम राव अम्बेडकर एक बुद्धिमान संविधान विशेषज्ञ थे और उन्होंने लगभग 60 देशों के संविधानों का अध्ययन किया था। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर को “भारत के संविधान का पिता” के रूप में मान्यता प्राप्त है।

आशीष ने कहा कि सरकार, प्रदेश में हर वर्ग के उत्थान को प्राथमिकता में लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधान सभा क्षेत्र में अब विकास कार्य जमीन पर दिखाई देंगे और विकास योजनाएं लोगों तक पहुंचेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पालमपुर में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के साथ-साथ लोगों के निजी कार्यों को भी प्राथमिकता पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अधिक से अधिक धन मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 4 माह के कार्यकाल में पालमपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं के लिये 300 करोड़ से अधिक धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा मंत्रिमंडल का आभार प्रकट किया। उन्होंने इस अवसर पर अम्बेडकर महिला मंडल भवन निर्माण के लिये 2 लाख, रविदास मंदिर में शेड निर्माण के लिए डेढ़ लाख, द्वार निर्माण के लिए एक लाख तथा तथा स्थानीय यूथ क्लब को 31 हजार देने की घोषणा की।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

7 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

11 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

13 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

15 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago