मुख्य समाचार

मंडी : सुंदरनगर के पुंघ वार्ड की गलियों में सरेआम दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सुंदरनगर में तेंदुए का खौफ देखने को मिल रहा है। लोगों में दहशत का माहौल है। दरअसल, सुंदरनगर के शहर के पुंघ वार्ड में बुधवार देर रात करीब 9 बजे के आसपास एक तेंदुआ देखा गया। गली से गुजर रहे इस तेंदुए का स्थानीय लोगों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। गनीमत है कि तेंदुए ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन इस तरह तेंदुए के सरेआम घूमने से लोगों में खौफ है और लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। नगर परिषद सुंदरनगर के अध्यक्ष व पुंघ वार्ड के पार्षद जितेंद्र शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में तेंदुआ बेखौफ होकर घूम रहा है। तेंदुए के घूमने का पूरा वाकया स्थानीय लोगों द्वारा अपने मोबाइल कैमरा में कैद किया गया है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग उठाई है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। वन मंडल अधिकारी सुभाष पराशर ने बताया कि क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में प्रतिबंधित कफ सिरप की 14 शीशियों के साथ एक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस…

7 hours ago

सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या पर महिला आयोग सख्त, दोषी को फांसी देने की मांग

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…

8 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शिमला…

10 hours ago

सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: एक हफ्ते में 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त…

10 hours ago

सप्ताहांत पर सोलन–शिमला मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक वॉल्यूम, पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से यातायात रहा सुचारू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…

12 hours ago

पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…

12 hours ago