मुख्य समाचार

लाहौल : हिमाचल दिवस की तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन ने की तेज कवायद

केलांग (रंजीत लाहौली/संवाददाता),

हिमाचल दिवस की तैयारियों को लेकर जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के काजा उप मंडल के मुख्यालय में सतलुज नदी के किनारे स्थित मेला ग्राउंड में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस आयोजित किया जा रहा है | माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह ठाकुर के स्पीति के तीन दिवसीय दौरे को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है | स्थानीय प्रशासन भी तैयारियों को लेकर जुट गया है | अतिरिक्त उपायुक्त काजा अभिषेक वर्मा ने समारोह की तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि तीन दिवसीय दौरे के दौरान 14 अप्रैल को माननीय मुख्यमंत्री सगनम हेलीपैड पर 12:15 पर पहुंचेंगे और सगनम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा उनका पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर भव्य स्वागत किया जाएगा | इसके उपरांत 12 बज कर 45 मिनेट्स पर मुख्यमंत्री का काफिला कूंगरी गोम्पा में पहुंचेगा और मुख्यमंत्री विशेष पूजा अर्चना करने के उपरांत स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे | कुंगरी गोम्पा में दोपहर भोजन के उपरांत डंखर गांव में पुराने गोम्पा में भी दर्शन व पूजा अर्चना के लिए जाएंगे और लोगों को भी संबोधित करेंगे | शाम 5 बजे के करीब नये परिधि गृह काजा में पहुंचेंगे और काजा पंचायत निवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और वे लोगों से भी मिलेंगे |  रात्रि ठहराव भी नये परिधि गृह काजा में ही रहेगा | 15 अप्रैल को प्रातः 10 बजे काजा मोनेस्ट्री में भी पूजा अर्चना के लिए भी जाएंगे | इसके उपरांत मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस के कार्यक्रम में प्रातः  10:50 पर मेला ग्राउंड काजा में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे | 11 बजे ध्वजारोहण कर,  हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्म्ड फोर्स के पुरुष व महिला दल, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस फॉक्स कंपनी, हिमाचल प्रदेश यातायात पुलिस, हिमाचल होमगार्ड के जवान तथा जवाहर नवोदय विद्यालय काजा के विद्यार्थियों की एनसीसी व स्काउट एंड गाइड की टुकड़ी भी मार्च पास्ट में हिस्सा लेंगे | मुख्यमंत्री के प्रदेशवासियों के संबोधन के बाद हिमाचल गौरव से भी उत्कृष्ट कार्य करने वालों विभूतियों को माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया जाएगा | स्पीति के छाम नृत्य की प्रस्तुति से प्रदेश के अन्य जिलों की सांस्कृतिक दल रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे | जिला के स्थानीय कर्मचारियों को भी असाधारण कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा | मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण भी किया जाएगा और जागरूकता हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा | कार्यक्रम में विशेष आकर्षण स्थानीय स्पीति शबरो नृत्य के आयोजन के उपरांत विभिन्न विभागों की विकासात्मक गतिविधियों को लेकर प्रदर्शनी का भी  मुख्यमंत्री अवलोकन करेंगे और 3 नई एंबुलेंस सेवाऐं स्पीती की आम जनता को भी समर्पित करेंगे | 15 अप्रैल को दोपहर भोजन के उपरांत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर की गोम्पा में पूजा अर्चना के लिए जाएंगे और वहां पर लोगों से भी मिलेंगे | स्थानीय लोगों द्वारा वहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा | शाम 4:30 बजे चिचम गांव को जोड़ने वाले चिचम पुल पर ग्रामीणों से भी वे मिलेंगे | शाम 5:45 बजे परिधि गृह काजा में लोगों से भी मिलेंगे और रात्रि ठहराव भी परिधि गृह में करेंगे | 16 अप्रैल को प्रातः 10:15 बजे काजा हेलीपैड से शिमला के लिए रवाना होगें |

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago