मुख्य समाचार

राजगढ़ : महाविद्यालय राजगढ़ में शत-प्रतिशत कैडेट्स ने पास की CEE सर्टिफिकेट की परीक्षा

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की एनसीसी इकाई का CEE सर्टिफिकेट के लिए और BEE    सर्टिफिकेट के लिए गत वर्ष हुई परीक्षा का परिणाम सराहनीय रहा। महाविद्यालय की 13 कैडेट्स ने परीक्षा में भाग लिया और सभी ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें नेहा कौशल, अंजलि और ज्योति ने CEE सर्टिफिकेट में A ग्रेड प्राप्त किया। BEE सर्टिफिकेट परीक्षा में 12 कैडेट्स ने भाग लिया एवं 11 कैडेट्स  उत्तीर्ण हुए। इस उपलब्धि पर कॉलेज प्राचार्य डॉ एस.के. गांधी ने सभी कैडेट्स को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि CEE सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले कैडेट को भारतीय सेना में वरीयता दी जाती है भारतीय सेना में सेवाएं देने का प्रयास करें। एनसीसी प्रभारी प्रभारी डॉ. शशि किरण ने कैडेट्स की उपलब्धि पर कहा कि सीनियर जूनियर की प्रेरणा बनते हैं इसलिए सभी को कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदारी से देश हित में काम करना होगा तभी स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

Himachal Darpan

Recent Posts

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

9 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

11 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

19 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

1 day ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

1 day ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

2 days ago