मुख्य समाचार

शिमला : एक घर में 18 से 20 वोट बनाने का प्रयास कर रहे है कांग्रेस नेता : सुरेश कश्यप

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें नगर निगम शिमला के चुनावों में कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाई जा रही फर्जी वोटों बारे आयोग को विस्तृत जानकारी रही। सुरेश कश्यप ने कहा कि नगर निगम शिमला की चुनाव प्रक्रिया में वोट बनाने का क्रम जारी है। वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा सत्ता का दुरूपयोग करते हुए भारी संख्या में फर्जी वोट बनाकर नगर निगम चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। महोदय, हमारे ध्यान में आया है कि उप-मुख्यमंत्री एवं सरकार के कुछ मंत्रियों के घरों में भारी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के फर्जी वोट बनाये जा रहे हैं। ऐसा ही एक वाक्या बैनमोर वार्ड में भी सामने आया है जहां एक ही कमरे में 18 से 20 लोगों द्वारा वोट बनाने के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। इस तरह की घटनाएं अन्य वार्डो में सामने आ रही हैं। एक स्वस्थ एवं सुदृढ़ लोकतंत्र की स्थापना के लिए आवश्यक है कि चुनावो में पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाए परन्तु खेद का विषय है कि कांग्रेस पार्टी नगर निगम शिमला के चुनावो में जीत हासिल करने के लिए निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है और जाली वोटों के सहारे नगर निगम पर कब्जा करना चाहती है। प्रदेश सरकार ने नगर निगम चुनावों को लेकर जो रोस्टर जारी किया है वह भी न्याय संगत नहीं है। रोस्टर बनाते समय उचित मापदंडो को दरकिनार किया गया है और इसलिए सरकार की कार्यप्रणाली पर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस ज्ञापन के माध्यम से आपसे आग्रह करती है कि कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए जा रहे फर्जी वोटों को मान्यता न दी जाए ताकि नगर निगम शिमला के चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो सके। उन्होंने कहा कि भट्टाकुफर में तो हमारे कार्यकर्ताओं के वोट का आवेदन तक नहीं ले रहे पर दूसरी ओर कांग्रेस नेता बोरियों में भर कर वोट लेकर आ रहे है। इस पर चुनाव आयोग को ध्यान देना चाहिए।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के स्कूलों में पहुंची संयुक्त टीम, 3 प्राइमरी स्कूलों के असुरक्षित भवनों का किया निरीक्षण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ) जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर…

8 hours ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: 83 ग्राम हेरोइन मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा…

9 hours ago

पाँवटा साहिब में SIU टीम ने 243.59 ग्राम अफीम के साथ दो को किया गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार…

10 hours ago

बद्रीपुर चौक पर सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम…

10 hours ago

सांगटी जंगल में लापता युवक का शव बरामद, पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय शोभित ठाकुर

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), दिनांक 09/02/2026 को समय करीब 11.30 थाना…

12 hours ago

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर बैठक आयोजित

किन्नौर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज…

13 hours ago