मुख्य समाचार

सिरमौर : कोविड-19 पर स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी का सभी करें पालन – आर.के. गौतम

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने जिला के सभी लोगों से हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के संदर्भ में जारी एडवाईजरी के सभी 6 परामर्श बिंदुओं का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने जिला के सभी विभागाध्यक्षों को कार्यरत कर्मचारियों को कोविड-19 एडवाईजरी के पालन के लिए उचित दिशा निर्देशा देने के लिए भी कहा है। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाईजरी (परामर्श) के अनुसार स्वास्थ्य सेवायें ग्रहण करने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले सभी लोगों को स्वास्थ्य संस्थान परिसर में मास्क का प्रयोग करने का परामर्श दिया गया है। इसी प्रकार वरिष्ठ नागरिक जन और सहरूग्नता (को-मोरबिडिटी) वाले लोग जब भीड़-भाड़ वाले इलाके में जायें तो मास्क का प्रयोग करें। आर.के. गौतम ने कहा कि जारी एडवाईजरी में सोशल डिस्टेंस बनाये रखना, हाथों को साफ-सुथरा रखना, एहतियात के तौर पर कोविड डोज लगाना और इंफल्युएंजा (सामान्य जुकाम) जैसे लक्षण दिखाई देने पर इसकी तुरंत जांच करवाने और कोविड का टेस्ट करवाने का परामर्श भी शामिल है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

9 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

10 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

10 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

10 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

12 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

12 hours ago