अपराध /दुर्घटना

हमीरपुर : हमीरपुर में अमृतसर के व्यापारी से पकड़ा 1.10 करोड़ का सोना

हमीरपुर (ब्यूरो रिपोर्ट),

हमीरपुर जिले में पंजाब के अमृतसर के एक शख्स को आबकारी विभाग ने 2 किलो ग्राम सोने के साथ पकड़ा। बाजार में इस सोने की कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपये है। विभाग ने आरोपी को 6,50,000 रूपये का जुर्माना लगाया है। जानकरी के मुताबिक़ उक्त व्यापारी हमीरपुर बाजार में अपने बैग में सोना लेकर घूम रहा था। इसी दौरान आबकारी एवं कराधान विभाग हमीरपुर को गुप्त सुचना मिली और विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यापरी से सोना बरामद किया। इस दौरान व्यापारी से विभाग ने सोने से सम्बन्धित दस्तावेज मांगे लेकिन व्यापारी कोई भी दस्तावेज व बिल उपलब्ध नहीं करवा पाया जिस वजह से मौके पर ही उसे 6,50,000 रूपये का जुर्माना किया गया। व्यापरी से पकड़े गये सोने की कीमत 1 करोड़ 10 लाख रूपये आंकी गई है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उप-आयुक्त वरुण कटोच का कहना है कि गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में एक व्यक्ति सोना लेकर घूम रहा रहा है। अमृतसर के व्यक्ति के बैग में 2 किलो सोना मिला है। इसे विभाग ने जब्त कर लिया था । वरुण कटोच ने बताया कि उक्त व्यक्ति को साढ़े 6 लाख रुपये का जुर्माना डाला गया है। उक्त व्यक्ति ने मौके पर ही जुर्माना दे दिया है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

7 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

7 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

8 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

8 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

9 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

10 hours ago