मुख्य समाचार

भरमौर : प्रकाशन की प्रतिलिपि संबंधित कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

निर्वाचक नामावली प्रारूप प्रकाशित संबधी बैठक का आयोजन आज लघु सचिवालय के सभागार हॉल में हुआ जिसकी अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व एडीएम भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान द्वारा की गई, जिसमें सभी बूथ लेवल अधिकारियों व इलेक्शन स्टाफ भरमौर के कर्मचारियों ने भाग लिया | अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नरेंद्र कुमार चौहान ने यह  जानकारी देते हुए बताया कि भरमौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम के अनुसार प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारूप के प्रकाशन की प्रति कार्यालय समय के दौरान उनके कार्यालय, सम्बन्धित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार) भरमौर के कार्यालय तथा सम्बन्धित भाग की प्रति सम्बन्धित मतदान केन्द्र पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली में किसी नाम के सम्मिलित किए जाने के लिए कोई दावा प्रारूप 6,6A,7,8 जो भी समुचित हो उस प्रारूप में दाखिल किया जा सकता है। नरेंद्र चौहान ने बताया कि कोई दावा या आक्षेप या तो उनके कार्यालय में या सम्बन्धित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ( तहसीलदार) भरमौर के कार्यालय में या मतदान केन्द्र के अभिहित अधिकारी के समक्ष 20 अप्रैल तक सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक पेश किए जा सकते हैं । उन्होंने यह भी बताया कि दावा या आक्षेप निर्धारित तिथि तक डाक के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

6 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

6 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

6 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

14 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

14 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 day ago