शिमला (राजकुमार सूद/संपादक),
आज हिमाचल प्रदेश विधान सभा में चल रहे बजट सत्र को देखने आये राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्रिसेंट शिमला के छात्र-छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से विधानसभा परिसर में भेंट कर विधानसभा की कार्य प्रणाली की जानकारी हासिल की। इस अवसर पर कुलदीप सिंह पठानिया ने आज होने वाली कार्यवाही के बारे अवगत करवाया। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदन ही एक ऐसा सर्वोत्तम स्थान है जहां चुने हुए प्रतिनिधि जनहित से जुड़े मुद्दों को उठा सकते है तथा उनका समाधान भी सम्भव हो पाता है। इस अवसर पर कुलदीप सिंह पठानिया ने छात्र-छात्राओं से लोकतांत्रिक प्रणाली को गहनता से अध्ययन करने का आग्रह किया। उन्होनें छात्र-छात्राओं को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनायें दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…