मुख्य समाचार

सिरमौर : नाहन चैगान में धूमधाम से मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस-डीसी  

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चैगान मैदान में आगामी 15 अप्रैल को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इस अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त आर.के. गौतम ने हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों कोे लेकर उनके कार्यालय सभागार में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री प्रातः ठीक 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे तथा पुलिस, होम गार्ड, आईटीबीपी, एनसीसी, एनएसएस के जवानों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। मार्च पास्ट की रिहर्सल नाहन चैगान में 11, 12 व 13 अप्रैल को होगी। उप-मुख्यमंत्री इससे पूर्व डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वाजंलि अर्पित करेंगे और इसके उपरांत शहीदी चैक पर शहीदों को श्रद्वाजंलि देंगे। इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय विधायक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश व जिला में हुई प्रगति पर मुख्य अतिथि का संबोधन होगा। इसके उपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा जो समारोह के मुख्य आकर्षणों में होगा। उन्होंने जिला लोक सम्पर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर को स्कूली छात्र-छात्राओं व नर्सिंग संस्थानों के प्रशिक्षुओं का एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार करवाने को कहा। समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन, पदमावती नर्सिंग संस्थान, एवीएन पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, राजकीय नर्सिंग मेडिकल काॅलेज डाईट तथा एसबीएन पब्लिक स्कूल की छात्र-छात्राएं प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा पड़ौसी राज्यों की संस्कृति को दर्शाते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आर.के. गौतम ने कहा कि मुख्य अतिथि इस अवसर पर मार्च पास्ट के कन्टींजेंटस्, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूलों व संस्थानों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित भी करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल एसडीएफए हॉल में 12 अप्रैल को प्रातः 11 बजे रखी गई है। उन्होंने स्कूलों व अन्य संस्थानों से अपील की है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरी तरह से लाईव होना चाहिए और पेन ड्राईव, लैपटाॅप अथवा मोबाइल पर गाना चलाने की अनुमति नहीं होगी। उपायुक्त ने जिलावासियों से हिमाचल दिवस समारोह में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी स्टेशन न छोड़ने तथा समारोह में सम्मिलित होने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक की कार्यवाही का संचालन उपायुक्त के सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने किया। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, एसडीएम रजनेश कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारियों के अलावा विभिन्न सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य व प्रधानाचार्य बैठक में उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

2 hours ago

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

17 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

17 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

17 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

1 day ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

1 day ago