????????????????????????????????????
शिमला (राजकुमार सूद/संपादक),
आज 14वीं विधान सभा के बजट सत्र देखने आये बालिका आश्रम टुटीकंडी की छात्राओं के साथ विधान सभा परिसर में सदन की कार्यवाही देखने से पूर्व हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुलाकात की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से आज होने वाली कार्यवाही के बारे पूछा तथा संसदीय प्रणाली की जानकारी ली। इस अवसर पर पठानिया ने छात्राओं को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि लोकसभा तथा विधान सभा लोकतन्त्र के सबसे बड़े मन्दिर है तथा आज के युवा जिस तरह संसदीय प्रणाली की ओर आकर्षित हो रहे है इससे लोकतन्त्र की मजबुती को ओर बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सदन ही एक ऐसा सर्वोत्तम स्थान है जहां चुने हुए प्रतिनिधि जनहित से जुड़े मुद्दों को उठा सकते है तथा उनका समाधान भी सम्भव हो पाता है। छात्राओं से संवाद करते हुए पठानिया ने कहा कि उनका दायित्व सदन की कार्यवाही चलाना है जिसे वे स्थापित नियमावली से नियंत्रित करते है। इस अवसर पर पठानिया ने छात्राओं से लोकतांत्रिक प्रणाली को गहनता से अध्ययन करने का आग्रह किया। पठानिया ने सभी छात्राओं को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनायें दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…