रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
पुलिस उपमंडल रामपुर के अंतर्गत आने वाले झाकड़ी थाने के तहत गौरा-जलिंड मार्ग पर चरस तस्कर दबोचा गया है। आरोपी की पहचान 42 वर्षीय सतीश पटियाल पुत्र भगत राम गांव गौरा (ब्रोनी खड्ड) डाकघर धार गौरा तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस से मिल्क जानकारी के मुताबिक बीती शाम हेड कॉन्स्टेबल मोहिंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस दल गश्त पर था। इस दौरान गौरा-जलिंड सम्पर्क मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी में उस के पास से 131.65 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके पश्चात पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…
ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…
संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…