अपराध /दुर्घटना

सोलन : डॉक्टर ने कपड़े बदलती नर्स का बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

सोलन जिला के धर्मपुर निजी अस्पताल में डॉक्टर ने कपड़े बदलती नर्स का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है | शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है | पुलिस के अनुसार सोलन के धर्मपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक निजी अस्पताल की नर्स ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह पिछले अढाई वर्ष से अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स तैनात है और 1 अप्रैल से इनकी नाइट शिफ्ट में शाम को 8:00 से लेकर सुबह 8:00 बजे तक थी | वह लगभग 7:30 बजे ड्यूटी पर पहुंच गई | जैसे ही वह अस्पताल पहुंची तो एक डॉक्टर जो पीजी दुसरे वर्ष का छात्र है, उसको अंदर से बाहर की ओर आता दिखाई दिया | वह उसके साथ बात करने लग पड़ा तथा बात करते-करते उसके साथ ही दोबारा अन्दर की तरफ चल पड़ा। जब नर्स  चेंजिंग रूम के कमरे में चल गई उस समय डॉक्टर भी बाहर की तरफ जाने के लिए पीछे की ओर मुड़ गया | उसने सोचा कि वह बाहर की ओर चला गया वह अपने कपड़े बदलने लग गई | अस्पताल में ऊपर की दीवार चेंजिंग रूम के साथ लगती है और आधी दीवार के ऊपर छत पर कोई दीवार नहीं है जिसमें आर पार देख देखा जा सकता है | जैसे ही उसने कपड़े बदलने शुरू किए तो उसकी नजर खाली दीवार पर पड़ी क्योंकि वहां उसे कुछ चमकता हुआ नजर आया | उसे एहसास हो गया की वह चमकती चीज किसी का मोबाइल है और उसकी नजर पड़ने पर उस व्यक्ति ने मोबाइल नीचे कर लिया | लेकिन उसे शक हो गया था कि यह व्यक्ति उसकी  कपड़े बनाने का वीडियो या फोटो ले रहा है | इसके बाद लड़की ने मोबाइल पहचान लिया और वीडियो बनाने वाला व्यक्ति वहां से भाग गया |  इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई  एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है |

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

8 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

9 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

10 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

10 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

10 hours ago