मुख्य समाचार

शिमला : राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 20 अप्रैल 2023 तक शिमला आ रही हैं और इस प्रस्तावित दौरे के दौरान वह शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास दी रिट्रीट में रुकेंगी। यह जानकारी आज यहाँ जिला दंडाधिकारी शिमला आदित्य नेगी ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 20 अप्रैल को राष्ट्रपति के जाने के बाद दी रिट्रीट को आम जनता के लिए खोल दिया जायेगा और यह पूरा वर्ष खुला रहेगा। उपायुक्त ने कहा कि दी रिट्रीट के आम जनता के लिए खुलने से वहां आम लोगों और पर्यटकों का आगमन शुरू होगा जिसके मद्देनजर वहां सुविधाओं को बढ़ाया जाना जरुरी है। उन्होंने अधिकारीयों को इस दिशा में कार्य योजना तैयार कर काम करने करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था राहुल चैहान, अतिरिक्त आयुक्त एमसी शिमला बाबू राम शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला सुनील नेगी, उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत कुमार, उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता, राष्ट्रपति निवास के प्रबंधक भारत भूषण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

11 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

12 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

12 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

13 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

14 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

14 hours ago